इबारत अली की रिपोर्ट
आर पी पी न्यूज़ : :- यूपी के महाराजगंज जनपद के पनियरा ब्लाक के ग्राम रामनगर में सरकारी गल्ले की दुकान चलाने वाले कोटेदार ओमप्रकाश से ग्राम प्रधान पति द्वारा कोटेदार से पैसा वसूली का मामला सामने आया है आपको बता दें कि ग्राम सभा के राशन कार्ड धारकों द्वारा अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि गांव के प्रधान पति द्वारा कोटेदार से पैसे की वसूली की जा रही है पैसा ना देने पर कोटेदार को झूठी शिकायत में फंसा कर कोटेदार का कोटा निरस्त करवाने की धमकी दिया गया ग्राम प्रधान द्वारा तथा प्रधान के ईट भट्ठे पर काम करने वाले दूसरे प्रांत के मजदूरों से हस्ताक्षर निशाने अंगूठा करा कर जिला अधिकारी महराजगंज के कार्यालय में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कोटा निलंबन की मांग की गई प्रधान द्वारा इन बातों की जब जानकारी ग्राम वासियों कार्ड धारकों को हुई तो सैकड़ों की संख्या में कोटेदार के समर्थन में ग्राम सभा मेंलोग उपस्थित हुए और ग्राम प्रधान को भला बुरा कहा ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा भैंस बेचकर ग्राम प्रधान को पैसा दिया गया है और प्रधान द्वारा कोटेदार को गांव में राशन बांटने की हिदायत दी गई ग्राम रामनगर के ग्रामीण उग्र दिखे और प्रधान के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही ग्राम सभा के निवासी विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि प्रधान द्वारा कोटा निरस्त करवा कर अपने ही परिवार के किसी अन्य व्यक्ति के नाम आवंटन करवाना चाहते हैं हम ग्रामवासी किसी भी कीमत पर कोटे को निरस्त नहीं होने देंगे क्योंकि कोटेदार हमारे गांव में सुचारू रूप से राशन बांट रहा है इन सब मामलों को भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव रामाशीष के संज्ञान में आते ही अपने कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों के मध्य पहुंचकर जन समस्याओं को सुना और उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन या ग्राम प्रधान के दबाव में आकर यदि कोटे को निरस्त किया जाता है तो भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं सहित जनपद मुख्यालय पर पहुंचकर विशाल धरना प्रदर्शन आंदोलन पंचायत आदि लगाएगी जब कोटेदार द्वारा पूछा गया तो प्रधान द्वारा लगातार किए जा रहे कई माह से शोषण के संबंध में अपनी आपबीती सुनाई प्रधान पति के इस शोषण के खिलाफ ग्रामीणों ने खोल दिया मोर्चा प्रधान द्वारा अवैध वसूली व बड़े पैमाने पर कालाबाजारी राशन मांगने का भी मामला सामने आया एक वीडियो क्लिप हमारे प्रतिनिधि को सौंप कर कोटेदार द्वारा ग्राम प्रधान के शोषण का पुष्टि कराया।

