आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
आज मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद महराजगंज के विकास खंड लक्ष्मीपुर के परिसर में आयोजित किया गया। जहाँ इक्यानबे जोड़ो ने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का वचन लिया। शासन के तरफ से इन नव विवाहित जोड़ों के लिए इक्यावन हजार का आवंटन किया जाता है जिसमे एक जोड़े के शादी पर इक्यावन हजार व्यय किया जाता है। पैंतीस हजार रुपये कन्या के खाते में आवंटन किया जाता है,दस हजार रुपये गृहस्थी पर,एवं छः हजार रुपये आयोजन पर खर्च किये जाते हैं। इस अवसर पर ए डी एम कुंज बिहारी अग्रवाल,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय, बी डी ओ लक्ष्मीपुर, तहसीलदार नौतनवां सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।


