गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 8 November 2019

RPPNEWS

थानाध्यक्ष ने की पीस मीटिंग

आर. पी.पी.न्यूज : वरिष्ठ संवाददाता रिज़वानुल्लाह खान - श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बैजौली जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक की जिस में बहुत सारे लोग इकठ्ठा हुए,
इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि बाबरी मस्जिद रामजन्म भूमि को लेकर उच्च न्यायालय का निर्णय आने वाला है चाहे जिस के भी हक़ में आये उस का सम्मान करें,किसी प्रकार का जोलुस नारा या कोई मिस्ठान वितरण कदापि न करें,कोई उत्तेजनात्मक कार्य न करें।
आपसी भाई चारा और अमन सलामती में कोई खतरा न उतपन्न हो इस के लिए प्रशासन कटिबद्ध है समाज मे नफरत फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा,
उन्हों ने कहा कि कोई भी धर्म नफरत नही सिखाता आपसी मेल मोहब्बत का ही पैगाम देता है इस लिए हम सब निर्णय का सम्मान करें न खुशी मनाएं और न ही निर्णय पर कोई दुख ज़ाहिर करें,
इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि पूरे क्षेत्र में प्रदूषण बहुत तेज़ी से फैल रहा है जिस कारण धान की प्रालि खेत मे कदापि न जलाए, ऐसे कम्बाईन से ही कटाई करायें जिस में प्रालि को नीचे से काटने की ब्यवस्था हो,
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अबुल हसन,पूर्व प्रधान मु इब्राहिम खान,मु,इज़हार खान,मौलाना अब्दुल मुस्तफा खान प्रधानाचार्य,अब्दुररउफ,रियाजुद्दीन,नसरुद्दीन शाह,महबूब खान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :