आर पी पी न्यूज़ : कुशीनगर -गजराज सिंह इण्टर मीडिएट कालेज रामपुर चौबे कुशीनगर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16/11/19 से 18 /11/19 तक किया गया । इसके समापन समारोह मे कालेज के प्रबंधक श्री कृष्ण मोहन सिंह जी ने इस मौके पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की फील्ड मे सफल होने वाला विधार्थी जीवन के हर क्षेत्र मे सफल होता है । वह अनुशासन व सगठित होकर कार्य करता है । जीवन में धूप व छाव सदैव आते जाते रहते है । इसमे समय का सही प्रबंधन करना चाहिए । सफलता के लिए निरंतर कोशिश करते रहना चाहिए । और समापन समारोह मे कालेज के अध्यापक गण भी मौजूद रहे । खेल समिति के अध्यक्ष मान्यवर श्री वीरेन्द्र कृष्ण तिवारी, सज्जन लाल गुप्ता , जे के पाण्डेय व शिव कुमार दूबे , डाक्टर सूर्य प्रताप सिंह , केके सिंह , डीके सिंह, और ग्राम प्रधान रणजीत सिंह जी, बरवा खास के प्रधान लाल प्रसाद जी व मुडेरा के प्रधान जटाशंकर सिंह जी ने बच्चो के हौसलो सराहा तथा बच्चो को आगे बढने की प्रेरणा दिया । पूरे गजराज सिंह इण्टर कालेज मे बेस्ट ऐथलीट अवार्ड का खिताब बालक वर्ग में राहुल कन्नोजिया के नाम रहा । वही बालिका वर्ग में सोनी प्रजापति ने बेस्ट ऐथलीट अवार्ड का खिताब अपने नाम किया ।

