गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 19 November 2019

RPP NEWS

आइये जानतें हैं जनपद महराजगंज के विकास के बारे में कुछ खास बातें

इटहिया शिव मन्दिर 
सम्पादक (राजन पटेल )की कलम से -आर.पी.पी न्यूज़:(महराजगंज) उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग में भारत से नेपाल राष्ट्र की सीमा को स्पर्श करता जिला महराजगंज की कहानी भी बहुत निराली है, यह जनपद कभी गोरखपुर का भी हिस्सा हुआ करता था, गौतम बुद्ध भगवान के ननिहाल और प्राचीन शिव भगवान की ईटहियां मंदिर और लेहड़ा माता मन्दिर से पहचान बना पाने वाला महराजगंज जनपद अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल को भी छूता है सोनौली, ठूठीबारी, झूलनीपुर,महेशपुर बार्डर के रास्ते दोनो देशों में व्यापार और आवगमन का सिलसिला वर्षों से जारी है, दिनाक 2 अक्टूबर 1989 को जनपद गोरखपुर से कटकर जनपद महराजगंज का सृजन हुआ तथा सीमावर्ती स्थिति के परिप्रेक्ष्य में इस जनपद के उत्तर में नेपाल राष्ट्र, दक्षिण में गोरखपुर जनपद, पूरब में कुशीनगर जनपद तथा बिहार प्रान्त का जनपद पश्चिम चम्पारण तथा पश्चिम में सिद्धार्थनगर है| वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर इस जनपद की कुल जनसंख्या 26,85,292 है| तो वहीं क्षेत्र: 2,952 वर्ग किमी
आबादी: 26,85,292
भाषा: हिंदी
राजस्व गाँव: 1262
पुरुष: 13,82,000


महिला: 13,03,000 है लेकिन विकाश की राह देख रहा महराजगंज जनपद को मानो कोई नजर सी लग गई हो 2,952 वर्ग किमी में फैले इस जनपद ने अब बहुत कुछ खो दिया है, कभी सक्सेना तिराहे से होकर मुख्यालय जाने वाले सड़कों के किनारे मार्केट और प्रतिष्ठित दुकाने भी हुआ करती थी, दूर दराज से आये हुए टूरिस्टों के लिए होटल भी था तो राहगीरों के लिए जलपान करने हेतु अच्छे दुकाने भी थी,और मार्केट के लिए बड़े-बड़े दुकाने भी थी पर इस जनपद को विकास की ऐसी हवा लगी कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर वर्षों पीछे चल पड़ा,और सड़क किनारे के दोनों तरफ की सभी दुकाने टूट गई, हालांकि की समय रहते हुए व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल प्रशासन से भी मिला था और जिले की विकास में रोड़ा बने सड़क चौड़ीकरण की समस्या से निजात के लिए बाईपास की भी मांग की थी लेकिन प्रशासन द्वारा इसे अनदेखा कर दिया गया, आज हाल ये है जो जनपद कभी सिनेमाघर और अच्छे मार्केट होने से भरा होता था उस पर उदासी सी छा गई है। अब तो जनपद के मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने के सपनों पर भी संकट छा गया है लेकिन 27 लाख की आबादी वाले इस जनपद की जनता को सरकारों से अभी भी कुछ उम्मीदें बाकी है। यहाँ के विद्यालयों और कॉलेजों ने कई नेता और बड़े अधिकारी भी दियें है, 12  ब्लॉकों और 4 तहसीलों को जोड़ता महराजगंज आज भी उदासी लिए हुए विकास की राह देख रहा है। 30 वर्ष जनपद में बीजेपी की रही सत्ता से जनता आज भी रेलवे लाइन को जनपद से जोड़ने की उम्मीद लगाई है। जनपद के मंडल के ही रहने वाले आदित्यनाथ जी जब मुख्यमंत्री बने तो यहाँ की जनता को जिले के विकास को लेकर कुछ उम्मीद लगी थी। आननफानन में बनी सदर पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र भी अभी अपना ठिकाना नही पा सका है तो वही पुरानी तहसील के पास बना सरोजनी नगर में अम्बेडकर पार्क भी जस के तस पड़ा हुआ है। अब पता नही कब इस जिले पर सरकार की नजर पड़ेगी और यह जनपद विकास की रफ्तार पकड़ेगा ये इस सवाल का जवाब किसी के पास नही है?
दर्जिनिया ताल 
 :सपना है कभी रेलवे लाइन से जुड़ेगा महराजगंज....
: सड़क चौड़ीकरण से हुआ करोड़ों का नुकसान.....
: सैकड़ों प्रसिद्ध दुकाने टूटी तो जिले पर छा गया उदासी....
: अब कैसा होगा अपना महराजगंज?
:जनपद में नहीं बन पाया बाईपास और ओवरब्रिज.... जिसके वजह से टूटीं सैकड़ों मकानें....
: कभी जनपद में हुआ करता था सिनेमाघर....
: सरोजनी नगर में बना अम्बेडकर पार्क भी है अधूरा....
:सड़क चौड़ीकरण होने से टूटा लोगों का आशियाना....

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :