पुलिस कप्तान ने डी जे व पिकअप सीज करने का आदेश दिया
आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान - महराजगंज श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के छपिया चौराहे पर डी जे लदी हुई एक पिक अप पर पुलिस कप्तान रोहित सिंह सहजवान व जिलाधिकारी डाक्टर उज्ज्वल कुमार की नज़र पड़ गईं उन्होंने उस को सीज करने का आदेश श्याम देउरवां इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह को दी। पुलिस ने पिक अप व डी जे को अपने कब्ज़ा में ले लिया है।

