गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 2 November 2019

RPP NEWS

पुलिस और आला अधिकारियों के मौजूदगी में परसा खुर्द में मनाया जा रहा है छठ पर्व

पुलिस और आला अधिकारियों के मौजूदगी में परसा खुर्द में मनाया जा रहा है छठ पर्व


राजन पटेल की रिपोर्ट:
आर.पी.पी न्यूज़:(परतावाल)महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्रा अंतर्गत ग्राम सभा परसा खुर्द में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है, एसडीएम, एएसपी तथा कई थानों के पुलिस फोर्स सहित आला अधिकारियों का डेरा परसा  खुर्द में बना है, लगातार अधिकारियों के दौड़े से परसा खुर्द के ग्रामीणों में अब किसी प्रकार के सुरक्षा को लेकर डर खत्म हो गया, इस अति संवेदनशील गाँव को सीओ सदर देवेन्द्र कुमार, श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष निर्भय सिंह बड़ी ही गंभीरता से लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाये हुयें है, गाँव से होकर पोखरे  पर जाने वाले सड़क पर पोखरे के समीप सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग भी बनाया गया है, पुलिस सुरक्षा को लेकर परसा खुर्द के ग्रामीण काफी संतुष्ट नजर आ रहें है। किसी भी प्रकार का उपद्रव ना हो इसको देखते हुए गाँव मे कई थानों की फ़ोर्स सहित अलग-अलग थानों के थानाध्यक्ष भी उपस्थित हैं।

 आपको बतातें चलें कि ग्राम सभा परसा खुर्द महराजगंज जनपद के अति संवेदनशील गाँवों में से एक है, यहाँ एक पोखरे को लेकर दो समुदायों में काफी दिनों से काफी तनाव का महौल बना हुआ है, ये इस लिए क्योंकि यहाँ पोखरे के समीप ही एक तरफ कब्रिस्तान है तो दूसरी तरफ इस पोखरे पर हिन्दू समुदाय के लोग अपना कर्मकांड करतें हैं। इस को लेकर यहाँ काफी दिनों से तनाव है। इसी को देखते हुए यहाँ प्रशाशन काफी चुस्त-दुरुस्त नजर आ रही है। इस छठ पर्व को देखर कुछ छठ व्रती महिलाओं में एक पीड़ा भी देखने को मिला जो इस बात का है कि आज तक यहाँ पोखरे पर छठ माता की पक्का वेदी नही बन पाया है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :