गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 20 November 2019

RPP NEWS

डी एम और मंडलायुक्त ने लिया वन ग्राम दौलतपुर का जायजा जाना विकास कार्यो को

डी एम और मंडल आ युक्त  ने लिया वन ग्राम दौलतपुर का जायजा जाना विकास कार्यो को 


आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो महराजगंज -  माननीय मुख्यमंत्री आदित्य नाथ जी के महत्वपूर्ण योजनाओ में से एक वन ग्रामो  का विकास करना है , वन ग्रामो में होने वाले विकास कार्यो को देखने के लिए बुधवार को महराजगंज के जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार , मंडल आयुक्त  जंयन्त  नालीकर , मुख्य  विकास अधिकारी प्रवीण मिश्रा , के साथ ज़िले के तमाम आलाधिकारी ने परतावल ब्लॉक के दौलतपुर वन ग्राम का दौरा किया |
साथ ही साथ खुली बैठक कर लोगो की समस्याएं सुनी | मुख्य विकास अधिकारी ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में ग्राम वासियो को विस्तार से बताया ,मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सुमंगला कन्या योजना , समाज कल्याण द्वारा दिए जाने वाले पेंशनों , स्वंम सहायता समूहों को मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया | मंडलायुक्त ने जब लोगो से उनके समस्याओ के बारे में पूछा तो लोगो ने मुख्य मार्ग परतावल पनियरा मार्ग से दौलतपुर जाने वाले मुख्य मार्ग को बनाने की बात कही जिसमे मंडलायुक्त ने तुरन्त वन विभाग के अधिकारिओ से बात कर मुख्य मार्ग से दौलतपुर को जोड़ने वाली रस्ते को लेकर चर्चा किया और आश्वासन दिया की जल्द ही इस पर सड़क बनेगा , दूसरी बड़ी समस्या जिन लोगो को अभी तक जमींन का पट्टा नहीं मिला है उनको भी आश्वासन दिया की उनको भी जमीं दी जाएगी , प्राथमिक स्वास्थ केंद्र द्वार मेडिकल का कैम्प भी लगाया गया जिसमे 313 मरीजों को मुफ्त में दवा का वितरण किया गया , मंडलायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया की जो भी काम अधूरा है या जो भी कमिया या समस्याऐ है उनको कैम्प लगा कर दूर करें | 

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :