गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 30 November 2019

RPP NEWS

ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में धूम धाम से आयोजित हुआ वार्षिक खेल प्रतियोगिता

ईरफानुल्लाह खान की रिपोर्ट: 
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज:ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्र ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जीवेश मिश्र ने कहा कि खेलना सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक सिद्ध होता है और हमें एकजुट होकर जीवन में आगे बढ़ने की कला सिखाता है।
विद्यालय के सह-संचालक आशुतोष मिश्र ने कहा हार जीत की भावना लाए बिना खेलो में अपनी सहभागिता दर्ज करवानी चाहिए। प्रतिभाग करना किसी भी प्रतियोगिता में जीत या हार से बड़ी चीज होती है।
उप प्रधानाचार्य प्रिया त्रिपाठी ने कहा खेल जीवन में तनावपूर्ण स्थिति को दूर करने में सहायता करता है और व्यक्ति में नया साहस और स्फूर्ति भर देता है।
प्रतियोगिता की शुरुआत में नर्सरी की फ्रॉग जंप में ब्लू हाउस के प्रिंस साहनी ने प्रथम, ब्लू हाउस की प्रिया मद्धेशिया ने द्वितीय और रेड हाउस की आरती मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एलकेजी के फ्रॉग जंप में येलो हाउस की रागिनी गुप्ता ने प्रथम, येलो हाउस की अंशिका कुमारी ने द्वितीय और ब्लू हाउस के नितेश वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एलकेजी के 50 मीटर रेस में ब्लू हाउस के नितेश वर्मा ने प्रथम,ब्लू हाउस के आशीष मौर्य ने द्वितीय और ब्लू हाउस की ही सुहानी पासवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एलकेजी के स्पून रेस में ब्लू हाउस के नितेश वर्मा ने प्रथम, ग्रीन हाउस के नीतीश चौरसिया ने द्वितीय और यलो हाउस की अंशिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यूकेजी के सैक रेस में येलो हाउस की प्रीति पटेल ने प्रथम, ब्लू हाउस के आदित्य साहनी ने द्वितीय और ब्लू हाउस के ही समीर शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यूकेजी के स्पून रेस में ब्लू हाउस के आकाश शर्मा ने प्रथम, ग्रीन हाउस के पवन राय ने द्वितीय और ब्लू हाउस के सुधीर चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 1 के सैक रेस में रेड हाउस की लक्ष्मी साहनी ने प्रथम,रेड हाउस की ही अंशु पासवान ने द्वितीय और ब्लू हाउस के आमिर अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में येलो हाउस ने प्रथम और रेड हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम चरण में यल्लो हाउस ने जीत दर्ज किया और खो-खो प्रतियोगिता के प्रथम चरण में ग्रीनहाउस ने जीत दर्ज किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंशिका त्रिपाठी,कौशल्या वर्मा, पुष्पा भारती,पलक चौधरी,बलराम सिंह वीरेन्द्र यादव शबनम ख़ातुन और विजेता शाही आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :