गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 27 November 2019

RPP NEWS

महराजगंज: ग्राम सभा छातीराम के जनता के साथ हो रहा खिलवाड़, तीसरी बार फिर हुआ कोटे का चुनाव निरस्त, जिला प्रशासन मौन

परतावल से ब्लॉक प्रभारी अविनाश मिश्रा की रिपोर्ट:
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज(परतावल) महराजगंज जनपद के परतावल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत छातीराम में दिनांक 27 नवंबर 2019 को कोटे का चयन निर्धारित तिथि के अनुसार होना सुनिश्चित था जिसके नामित अधिकारी एडीओ आईएसबी बृजेश प्रसाद व ग्राम पंचायत अधिकारी गोपेश्वर पटेल सहित ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह मौके पर उपस्थित रहे और ग्राम सभा के तमाम कार्ड धारक व निवासी कोटेदार के चयन के लिए उपस्थित रहे।कोटेदार के रूप में  प्रत्याशी अशोक नायक के पक्ष में रजिस्टर पर 157 कार्ड धारकों ने   हस्ताक्षर किया । आपको बतादे कि नामित अधिकारियों व प्रधान के अनुसार 641 कोरम के अभाव में आज कोटे का चयन निरस्त किया गया। स्मरण रहे कि छातीराम ग्राम सभा में आज तीसरी बार कोटे का चयन निरस्त हो रहा है जिससे आज पंचायत भवन पर उपस्थित ग्रामीण  कार्ड धारकों की आक्रोश को भी देखने को मिला ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधान कोटे का चयन नहीं होने देना चाहते हैं ।परन्तु प्रधान ने यह कहते हुए किनारा कस लिए कि कोरम के अभाव में कोटे के चयन नहीं हो पा रहा है। 

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :