गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 7 November 2019

RPP NEWS

खत्म हुआ एक दर्जन लोगों को घायल करने वाले बन्दर का आतंक, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

आर.पी.पी न्यूज़:हरपुर तिवारी:महराजगंज। कहा जाता है इंसान से बड़ा कुछ नही होता है,कोई भी जानवर चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जब इन्सानो पर मुसीबत आ जाती है तो उसको काबू में करना ही पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ है श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर तिवारी में दर्जनों लोगों को काटकर जख्मी कर देने वाला बन्दर जो हरपुर तिवारी क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में अपने उथल पुथल से लोगों में दहशत फैला दिया था, और कइयों को घायल भी कर दिया था। बन्दर के आतंक से डरें ग्रामीणों और दुकानदारों ने जब प्रशासन से शिकायत किया तो प्रशासन हरकत में आ गई और वन विभाग से आई टीम ने बन्दर को धर दबोचा। पूरी घटना में इन्सान और बन्दर की लड़ाई बड़ी ही दयनीय थी, एक तरफ इन्सान और दूसरी तरफ बेजुबान बन्दर बेचारे को हार मानना ही पड़ा। इस बन्दर को पकड़ने की जो वीडियो सामने आईं है उस विडियो में बन्दर की हालत बड़ी दयनिय लग रही है लेकिन इस बेजुबान की कौन सुनेगा।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :