आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
घुघुली क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा सोहरौना राजा में ग्रामीण प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं।बताते चलें सोहरौना राजा में इंडिया मारका हैंडपम्प खराब होने के कारण ग्रामीण दूषित जल पीने को मजबूर हैं ।ग्रामसभा में जो इंडिया मारका हैंडपंप है या तो खराब है या फिर दूषित पानी दे रहा है।1- जयराम प्रजापति पुत्र दुखरन प्रजापति के आवास के पास है जो खराब है और अभी तक इसका मरम्मत नहीं कराया गया। 2- प्राथमिक विद्यालय पर स्थित है जो पानी तो देता है लेकिन पीने योग्य नहीं है।

