गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 12 December 2019

RPPNEWS

पुल निर्माण में हो रही भारी अनियमितता ग्रामीण भड़के : नारायणी नहर शाखा के सेमरा राजा व धर्मपुर में बन रहा है पूल


आर.पी.पी.न्यूज 
         संवाददाता नूर मोहम्मद : 
भिटौली,महराजगंज

सदर ब्लॉक के ग्राम सभा सेमरा राजा से टोला जौनपुर को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग व परतवाल ब्लॉक के धरमपुर से लक्ष्मीपुर देउरवा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग में पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। पुल के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर वृहस्पतिवार को ग्रामीण भड़क गए और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर निर्माण रुकवाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण सामग्री की जांच की जाए, यदि घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है तो कार्रवाई की जाए। पीली ईंट व घटिया सीमेंट, आदि प्रयोग किया जा रहा है। इस निर्माण मे नहर के ही साल्ट यानि कि लोकल बालू का उपयोग किया जा रहा है। जोकि बड़ी आसानी से मिल जाती है। संवेदक की सबसे बड़ी लापरवाही यह कि निर्माण कार्य किस योजना या कितने लागत से कराया जा रहा है इसका उल्लेख कार्य स्थल पर नहीं किया गया है। जबकि इसकी सूचना कार्य स्थल पर करनी होती है । ग्रामीण पिंटू गौंड,भोलू,त्रिभुवन चौधरी,भोलू चौधरी,कैलाश गौंड,गोवर्धन राय आदि ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है। ठेकेदार द्वारा पुल निर्माण में घटिया किस्म के सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। बालू, घटिया सीमेंट व घटिया ईट का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। लोकल बालू से पुल की नीव की ढलाई का कार्य आरंभ है। खड़े ईट के जगह टुकड़ो का प्रयोग किया जा रहा है आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह पुल निर्माण कराने से कोई लाभ नहीं होगा। पुल जल्दी ही क्षतिग्रस्त हो जाएगा।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :