आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
दक्षिण बांकी वन क्षेत्र पनियरा नटवां पुल के पास कुछ वन माफियाओं द्वारा शनिवार की रात्रि लगभग 7:45 बजे नटवां निवासी मोनू पुत्र राजाराम,सत्येंद्र पुत्र राम जतन , सिकंदर पुत्र राम हरि ,भोलू पुत्र रामनाथ, रामू पुत्र भगाहु, राजू पुत्र भगाहू द्वारा साखू की लकड़ियों को काटा जा रहा था तभी मौके पर पहुंचे वन विभाग के धवई बीट के वन दरोगा अजीत त्रिपाठी, वन रक्षक पंकज कुमार मौके पर पहुंचे तभी अंधेरे व रात्रि का लाभ उठाकर वन तस्कर फरार होने में सफल रहे लेकिन टॉर्च की रोशनी में उन्हें पहचान लिया गया ।जिनके खिलाफ भा. वन अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया। और लकड़ी को जब्त कर वन चौकी धवई बीट लाया गया इस अवसर पर रेंजर महेशचंद, वन दरोगा अजितपति त्रिपाठी, वन रक्षक पंकज कुमार सहित तमाम अन्य वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

