आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
सदर क्षेत्र के ग्रामसभा चेहरी में एस एफ मार्ट स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामप्रधान के सहयोग से महिलाओं को स्वच्छता एवं महिलाओं के बीमारियों से संबंधित जानकारी दी गयी।एस एफ मार्ट की अगुवाई स्मिता सिंह ने किया।उन्होंने बताया वर्तमान में मासिक धर्म के समय विसंक्रमित सेनेटरी पैड का प्रयोग जो सेनेटरी पैड का प्रयोग हो रहा है उसमें प्लास्टिक का उपयोग रहता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।मासिक धर्म के समय होने वाली अनियमितता उससे होने वाली अन्य बीमारियों एवं बचाव की जानकारी दी गयी ।

