गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 7 December 2019

RPPNEWS

जे एल एन एस पी जी महराजगंज में उन्नाव कांड के विरोध में शासन का पुतला फूंका



आर.पी.पी.न्यूज़ 
   संवाददाता नूर मोहम्मद : 

आज दिनांक 7 -12 -2019 को जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महाराजगंज के छात्र नेताओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा द्वारा उत्तर प्रदेश शासन का पुतला फूंक कर उन्नाव में हुए गैंगरेप एवं हत्या का विरोध कर शोक मनाया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी एवं अविनाश कुमार ने कहा कि जैसे हैदराबाद मैं हत्या एवं बलात्कार के आरोपियों को मार गिराया गया वैसे ही उन्नाव कांड के बलात्कारियों को 24 घंटे के अंदर मार दिया जाए क्योंकि अब इस देश के हर घर की  बच्चियां, बहने ,औरतें डरी हुई हैं ऐसे समाज में ऐसे बलात्कारियों का रहने का कोई हक नहीं है। मन में बहुत ही पीड़ा एवं दुख होता है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा एवं अरविंद कुमार ने कहा कि ऐसे दोषी समाज में जीने के हकदार नहीं हैं ।अगर सरकार न्यायपालिका सजा नहीं दे सकता तो बलात्कारियों को जनता के हवाले कर दे न्याय तुरंत होगा एवं तुरंत न्याय कानून बनाया जाये और 24 घंटे के अंदर मौत की सजा दी जाए । छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार एवं महामंत्री राजकुमार शर्मा ने इसकी घोर निंदा किये और केंद्र सरकार का कड़ा विरोध किया । कहा कि तत्काल सभी दोषियों को मौत की सजा दी जाए अन्यथा हम और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे । उपाध्यक्ष आदित्य यादव ने राज्य सरकार  का कड़ा विरोध किया। इस दौरान अभिषेक कुमार ,अभय पटेल ,अभिषेक चौधरी, रुचि ,मिश्रा ,सुनीता यादव ,माया ,प्रीतम ,सलोनी ,मनीषा उपाध्यक्ष आलेख राज तिवारी ,रामानंद पासवान, अभिषेक यादव ,मनदीप पटेल सहित तमाम छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :