आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज -परतावल क्षेत्र के हरपुर चौक स्थित आर० के ० इंटरमीडिएट कॉलेज में आज दिनक 19-12-2019 को भारत स्काउट और गाइड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ | इस प्रशिक्षण का उद्घाटन स्वर्गीय भगवंत प्रसाद महाविद्यालय चंदरपुर बसहिया के प्रधानाचार्य डॉ दीपचंद शर्मा ने किया डॉ शर्मा ने स्काउट और गाइड के बारे में बताया और छात्र और छात्राओं से प्रकृति के प्रति जागरूक किया और छात्र और छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की लिए कहा | इस प्रशिक्षण में महराजगंज स्काउट गाइड से आये ओमकार चौधरी और महेश भारती| यह प्रशिक्षण कक्षा 5 से 10 तक के सभी छात्र छात्राओं के लिए अनिवार्य है | इस दौरान विद्यालय के स्काउट शिक्षक महबूब अली और गाइड की शिक्षक सरोज कन्नौजिया उपस्थित रहे साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएँ मौजूद रहे |



