ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया बिना काम कराए धन की निकासी आरोप. जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आर पी पी न्यूज़ :ब्यूरो महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जनपद में बिना काम कराए हुए धन निकासी का मामला सामने आया है । यह मामला ग्राम पंचायत अहिरौली विकासखंड घुघली का है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद पटेल 2018--2019 व 2020 तक ग्राम पंचायत मैं बिना काम कराए धन की निकासी कर लिए है।और धन का ग्राम प्रधान एवं अन्य अधिकारियों को मिलाकर बंदरबांट कर लिए हैं जिसकी पी० डब्ल्यू० डी० एक्सपर्ट अधिकारी से जांच कराया जाए ताकी सबके सामने यह घोटाला उजागर हो सके उक्त ग्राम सभा में 10 वर्षों से ब्रह्मानंद पटेल अपने दबंगई के बल पर ग्राम प्रधानी कर रहे हैं। इसकी सूचना सैकड़ों ग्रामवासी दीनानाथ. मनोज प्रजापति. प्रदीप चौधरी. रामप्रीत. अंगद. शिव वचन हदीस. सोमनाथ. सरिता .सुमिता .सोमवती. सुभावती .माया. सरोजा. तारा देवी .केवला. मायावती ने जिला अधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है

