![]() |
| छातीराम के ग्रामीण |
आपको बताते चलें कि विगत महीनों में छातीराम के कोटे का चुनाव निरस्त होने के बाद छातीराम के जनता के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ हो रहा था विगत महीनों में प्रशासन द्वारा तीन बार कोटा चयन करने का प्रस्ताव रखा गया जिसमें जिस -जिस दिन कोटा के चयन का दिन बताया गया उस-उस समय छातीराम की पूरी राशन कार्ड धारक जनता परतावल ब्लॉक पर समय से उपस्थित हो जाती थी, परन्तु हर बार किसी न किसी बात का अड़चन लगा कर कोटे के चयन का दिनांक बढ़ा दिया जाता था, लेकिन तमाम अड़चनों और राजनीतिक दबाव झेलने के बाद आखिर वह दिन आ ही गया और ग्राम प्रधान राजकुमार के नेतृत्व में नये कोटेदार का चयन किया गया। ग्राम सभा की कार्ड धारक जनता ने खुलेआम बिना निर्विरोध गाँव में बैठक कर प्रधान के नेतृत्व में गाँव के ही निवासी अशोक नायक को नये कोटेदार के रूप में चुना और अपने खुशियों का इज़हार किया।

