आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
जनमानस में स्वस्थता का संदेश फैलाने हेतु फिट इंडिया मिशन युवा एवं कल्याण खेल मंत्रालय भारत सरकार के संदेश पर शनिवार को साइकिलिंग द्वारा फिट इंडिया साइक्लोथान कार्यक्रम के तहत दुर्गावती देवी इंटर कालेज प्रयाग नगर भैंसा भिटौली में उपप्रधानाचार्य सुशील शुक्ल के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने साइकिलिंग कर लोगों को फिट इंडिया हिट इंडिया का संदेश दिया।उपप्रधानाचार्य सुशील शुक्ल ने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य वर्तमान जीवन शैली में व्यवहारिक परिवर्तन करते हुए दिन प्रतिदिन शारीरिक रुप से सक्रिय जीवन जीने के लिए जनमानस को प्रेरित करना है। इस अवसर पर विद्यालय के व्यायाम शिक्षक कृष्णानंद दुबे, धनंजय मुनि पांडेय, अरविंद पांडेय के अलावा नितिश कुमार,सुषमा तिवारी, अपराजिता गोंड,मो समीम,शशांक शुक्ल,आदर्श शुक्ल, आदि छात्र छात्रा शामिल रहे ।

