गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 20 January 2020

RPP NEWS

जेपी नड्डा बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी बोलें कभी स्कूटी पर बैठ घूमे थे एक साथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का देखें लाइव अपडेट

आर.पी.पी न्यूज़:डिजिटल डेस्क(नई दिल्ली)
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा निर्विरोध पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी राधामोहन सिंह ने नड्डा के निर्वाचन की घोषणा की। इससे पहले तक नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नड्डा इकलौते उम्मीदवार बचे और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पिछले साल जून में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं। वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बतौर अध्यक्ष उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली विधानसभा चुनाव होगी। 

आर.पी.पी न्यूज़ पर देखें लाइव अपडेट

05:24 PM, 20-JAN-2020
  • प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी पार्टी के काम करने की संस्कृति के बारे में बात की और बताया कि कैसे हम एक-दूसरे से अलग हैं। हम सिर्फ हमारे सिद्धांतों में ही अलग नहीं हैं बल्कि इनके परिणाम भी अलग-अलग आते हैं : नड्डा
  • मुझ जैसा एक पार्टी कार्यकर्ता गांव से आता है और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है, यही भाजपा की खासियत है।
  • हम अभी रुकने वाले नहीं हैं। अभी कुछ राज्य बचे हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी पहुंच वहां तक भी पहुंचे। 
  • आज हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं, जो भारत की सत्ता पर काबित है। हमारे पास सबसे ज्यादा सांसद और विधायक हैं। 
     
05:12 PM, 20-JAN-2020
भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेपी नड्डा सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे खुशी है कि लंबे समय तक अमित भाई के साथ काम करने का मौका मिला है। नेतृत्व मेरे साथ और आप जैसे कार्यकर्ता मेरे साथ हैं, मैं पूरी ताकत के साथ काम करूंगा। विश्वास और सहयोग के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। 
  • निर्विरोध चुने जाने के लिए मुझे जो काम करने का अवसर दिया है, इसके लिए प्रदेश की सभी इकाइयों को धन्यवाद देता हूं।
  • दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के काम को संभालने का और इसको आगे ले चलने का जो उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है उसका मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। 
     
05:08 PM, 20-JAN-2020
  • विपक्ष को जनता ने नकार दिया है और अब उन्होंने झूठ और भ्रम को हथियार बना लिया है।
  • हम लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने के लिए आए लोग हैं। हमें सदियों तक ये काम करना है। 
  • जिन आशा-आकांक्षाओं के कारण इस दल का जन्म हुआ है, उसे पूरे किए बिना चैन से बैठना नहीं है। 
  • भाजपा की विशेषता रही है कि पार्टी चले लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार को मजबूती मिलती रहे। हमें एक सुचारू रूप से चलने वाली व्यवस्था से जुड़ने वाले दल की तरह आगे बढ़ना चाहिए। 
  • हिमाचल के लोगों को लगता होगा कि हिमाचल का एक बेटा आज बीजेपी का अध्यक्ष बना है लेकिन नड्डा जी पर जितना हक हिमाचल का है, उतना ही बिहार का भी है। उनकी पढ़ाई बिहार में हुई। नड्डा जी का अधिकतर समय बिहार में बीता है, इसलिए बिहार पर उनका ज्यादा अधिकार है। 
  • राजनीतिक दलों के लिए चुनाव अब लगातार चलने वाली प्रक्रिया हो गई है। अकेले में तो सब दल बोलते हैं कि बार-बार चुनाव, लेकिन जब एक सामूहिक स्टैंड लेना होता है तो हर एक को कुछ न कुछ कठिनाई आती है। 
  • नड्डा जी का नेतृत्व हमें नई प्रेरणा और ऊर्जा देगा और हम सब कार्यकर्ताओं का काम है कि नड्डा जी यशस्वी हो। नड्डा जी जो भी चाहें, हम उसे पूरा करके दें। 
  • जनता ही हमारी ताकत है। उसी शक्ति ने पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी को बहुमत दिया और फिर उससे भी ज्यादा बहुमत देकर चुना।
मोदी-मोदी के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने जेपी नड्डा को बधाई देकर अपना भाषण खत्म किया। 
05:00 PM, 20-JAN-2020
  • अमित भाई का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। उनका कार्यकाल असाधारण रहा है।  : पीएम मोदी 
  • नड्डा जी पुराने दोस्त हैं...वह एक ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्होंने आगे आकर जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाया। 
  • मैंने नड्डा जी को काफी अच्छा काम करते देखा है। 
  • मेरा सौभाग्य रहा है कि यहां मौजूद सभी नेताओं के साथ मुझे काम करने का मौका मिला। मैंने उनकी उंगली पकड़कर सीखा है।
  • संघर्ष और संगठन इन पटरियों पर हमारी पार्टी चलती रही है। देशहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना, संगठन को बढ़ाना, कार्यकर्ता का विकास करना ये पार्टी का उद्देश्य है, लेकिन सत्ता में रहते हुए दल को चलाना ये अपने आप में बड़ी चुनौती होती है: पीएम मोदी
  • शुरू से ही पार्टी का स्वभाव रहा कि हॉरिजेंटली पार्टी का जितना विस्तार हो, वो करेगी और कार्यकर्ता का वर्टिकल विस्तार होता रहे, उसी परंपरा के कारण भाजपा को नई-नई पीढ़ी मिल रही है। जो पार्टी को आगे बढ़ाने में सफल होती है।
04:46 PM, 20-JAN-2020
भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन: पार्टी का विस्तार होते रहना चाहिए। भाजपा के साथ नहीं पीढ़ियां जुड़ती जा रही हैं। भाजपा अपने मूल्यों और आदर्शों पर आगे बढ़ी। भारत में चुनाव लगातार चलने वाली राजनीतिक प्रक्रिया है। भाजपा मर्यादा का पालन करती है और करेगी। सत्ता में रहकर पार्टी को चलाना मुश्किल काम है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा को पार्टी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कभी हम एक ही स्कूटर पर बैठकर काम करते थे। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राजनीति में जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हम चले थे, जिन आदर्शों, मूल्यों के लिए 4-5 पीढ़ियां खप गईं, उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को लेकर और राष्ट्र की आशा-आकांक्षों को लेकर भाजपा ने अपने आप को ढाला, अपना विस्तार किया।
Union Minister and Bharatiya Janata Party(BJP) leader Rajnath Singh at BJP HQ: I am confident that JP Nadda Ji will be elected as the national president of the party. pic.twitter.com/TGDTlxV8nH
— ANI (@ANI) January 20, 2020

जेपी आंदोलन से सुर्खियों में आए थे नड्डा

जेपी आंदोलन से सुर्खियों में आए जगत प्रकाश नड्डा के लिए सोमवार का दिन अहम रहने वाला है। सोमवार को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और इसके बाद पहली बार भाजपा की कमान हिमाचल का कोई नेता संभालेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत तकरीबन सभी बड़े नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वहीं, नड्डा के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

जेपी नड्डा 1977 से 1979 तक रांची में रहे। उनके पिता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति व पटना विवि के प्रोफेसर रहे। 1975 में जेपी आंदोलन में भाग लेने के बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए।

1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे। पटना से स्नातक के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। 1983 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष चुने गए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले जगत प्रकाश नड्डा 1993 में हिमाचल विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बने थे। 1998 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नड्डा को पार्टी सीएम बनाना चाह रही थी लेकिन उनके पीछे हटने से प्रेम कुमार धूमल का नाम प्रस्तावित किया गया। 2009 में मंत्री पद छोड़कर वह दिल्ली चले गए।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :