संवाददाता: रिज़वानुल्लाह खान
![]() |
| ब्रिज भूषण पटेल: अल्पसंख्यक बड़े बाबू |
आर.पी.पी न्यूज़:(महराजगंज) जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के बड़े बाबू बृज भूषण पटेल की माता जी का रात्रि में देहांत हो गया,बृहस्पतिवार सुबह जैसे ही इस कि सूचना जनपद में स्थित मदरसों के अध्यापकों को हुई सब में शोक की लहर दौड़ गई,और मदरसा अध्यापकों ने उन के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुए परिवार के लिए सब्र की दुआ की,आल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया महाराजगंज जिलाध्यक्ष मौलाना गयासुद्दीन खान ने बड़े बाबू की माता जी के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि बड़े बाबू की माता जी के निधन से हम लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है ,माता जी का साया सर से उठ जाना काफी दुःखद है,दुख की इस कठिन घड़ी में पूरा मदरसा परिवार उन के दुख में शामिल है,अल्लाह परिवार को इस दुख को सहने की ताकत आता करे,शोक ब्यक्त करने वालों में जिला महामंत्री शाह मुहम्मद,उप सचिव रिज़वानुल्लाह,खान,शब्बीर निज़ामी,अशरफ नूरानी,मौलाना अब्दुल मुस्तफा खान मिस्बाही,फखरुद्दीन खान,अशफाक अहमद खान बै जौली,के नाम शामिल है।

