फर्जीवाड़ा का हुआ खुलासा , दो शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
पनियरा ब्लाक का मामला खण्ड शिक्षा अधिकारी के तहरीर पर हुई कार्रवाई
आर पी पी न्यूज़ -: सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट -पनियरा ( महराजगंज ) ।पनियरा ब्लाक में फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी कर रहे दो शिक्षकों के खिलाफ खण्ड शिक्षा अधिकारी आरडी प्रसाद की तहरीर पर पनियरा पुलिस ने धारा 419 , 420, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है । बीएसए ने दोनों फर्जी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है । प्राथमिक विद्यालय अनन्तपुर कुशहिया विकास क्षेत्र पनियरा में कार्यरत शेरा अली पुत्र मोहम्मद अली सहायक अध्यापक पता धोवीपुर शाहपुर जनपद गोरखपुर व प्राथमिक विद्यालय बेलटीकरा विकास क्षेत्र पनियरा में कार्यरत रोहित चौहान पुत्र मंगरूराम प्रधानाध्यापक पता कस्बा पश्चिम छोटी बाजार टाणडा अम्बेडकर नगर फर्जी कागजात के आधार पर दोनों शिक्षकों के ऊपर नौकरी करने की शिकायत मामले की जांच में दोनों शिक्षकों की फर्जीवाड़ा की पुष्टि हुई । खंड शिक्षा अधिकारी पनियरा आर. डी प्रसाद की ओर से पनियरा थाना में तहरीर दी गई उनका कहना था कि दोनों शिक्षक अध्यापक का शैक्षणिक प्रशिक्षण योगता एवं अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रमाण कूटरचित था । जानकारी होते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल द्वारा नियुक्ति निरस्त कर दिया गया है । जांच में फर्जीवाड़ा का पुष्टी हुई है । खंड शिक्षा अधिकारी आर. डी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने दोनों शिक्षक के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज के सहारे नौकरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । थानाध्यक्ष पनियरा दिलीप कुमार शुक्ला से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।