आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
कस्तूरबा गांधी कन्या इण्टर कालेज गंगराई महराजगंज में बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कस्तूरबा गांधी कन्या इण्टर कालेज के अलावा मरियम इण्टर कालेज निचलौल, जीवन ज्योति भैंसी, सनराईज स्कूल बेलवा, जूनियर, सीनियर वर्ग के दर्जनों विद्यालयों से प्रीतिभागी सम्मिलित हुए जिसमें प्रधानाचार्य महोदय द्वारा सभी टीम और टीम के मैनेजर को बैज लगाकर समानित किया गया ।जूनियर वर्ग कस्तूरबा की खिलाड़ी सनराइज को हराकर प्रथम स्थान बनाने में सफल रहीं। वही सीनियर वर्ग में कस्तूरबा को हरा कर जीवन ज्योति प्रथम स्थान बनने में सफल रहा। शिक्षक आनन्द कुमार, सुनील यादव, राजेश्वर पटेल,राजन,एनमुल्लाह सिद्दीकी,तुलसी सिंह,अशोक तिवारी,पंकज, राहुल, साधना पटेल,नदिया वगैरह अपनी अपनी सहभागीता निभाये।


