फॉरेस्टर ने पकड़ी अवैध साखू की लकड़ी
आर पी पी न्यूज़ : पनियरा -महराजगंज:- यूपी के महराजगंज में मुखबिर की सूचना के आधार पर छिपा कर रखी अवैध साखू की लकड़ी को बरामद किया है। यह मामला पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल बाँकी का है। जहां पनियरा के वन क्षेत्राधिकारी महेश चन्द ने बताया कि बुधवार को मिली सूचना पर पनियरा के ग्राम जंगल बाँकी के हरदीयहवा टोले पर छिपा कर रखी बारह बोटा अवैध साखू की लकड़ी को बरामद कर लिया। पकड़ी गयी लकड़ी को रेन्ज परिसर में ले जाया गया है। वहीं निवासी सत्यप्रकाश सिंह के विरुद्ध 26 फारेस्ट ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है जांच में यदि और भी किसी का नाम सामने आएगा तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम मुखबीर ने वन विभाग को सूचना दी कि उक्त टोले पर एक मकान की दीवाल में सटा कर दर्जन भर अवैध लकड़ी का बोटा छिपा कर रखा है। जिसको उन्होंने गम्भीरता से लिया और उच्च अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया। जिसके बाद छिपा कर रखी लकड़ी को पकड़ते हुए कुछ ही घण्टे में नामजद कार्यवाही भी विभाग ने कर दिया। छापेमारी के दौरान वन क्षेत्राधिकारी के अलावा वन दरोगा विजय मौर्या आदि वन कर्मी मौजूद रहे।