गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 6 January 2020

RPP NEWS

भविष्य में होने वाली बड़ी दुर्घटना से बचाव के लिए समस्त नगरवासियों को होना होगा एकजुट और सचेत-जीवेश मिश्र

भविष्य में होने वाली बड़ी दुर्घटना से बचाव के लिए समस्त नगरवासियों को होना होगा एकजुट और सचेत-जीवेश मिश्र

आर पी पी  न्यूज़ : सवांददाता  इरफानुल्लाह खान -जिला मुख्यालय से मेन चौराहे तक मुख्य सड़क के सटे नाली के बगल में पोल लगाकर हाईटेंशन तार ले जाने के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी को नगरवासियों ने ज्ञापन पत्रक दिया। हाईटेंशन तार को सर्विस रोड के अंतिम छोर पर लगाया जा रहा है जिससे जिसके मकान के सटे सामने 11000 वोल्टेज का तार है कभी भी भारी घटना हो सकती है जिसमे जान भी जा सकती है।इस संदर्भ में आज राजीव नगर और शास्त्री नगर की जनता एकजुट होकर अपर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी और बताया की ये हाईटेंशन तार भविष्य की बहुत बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही हैं।राजीव नगर के निवासी जीवेश मिश्रा ने बताया की 11000 वोल्टेज का तार अगर घर के समीप से जाता हैं तो वो हम सभी के लिए ख़तरनाक होगा,उन्होंने महराजगंज के समस्त नगरवासियों से अपील करते हुए कहा की हम सब को एकजुट होना अतिआवश्यक है,जिससे उक्त समस्या का उचित समाधान निकाल सके।ज्ञापन देते हुए शास्त्री नगर के सभाषद पप्पू पटेल,कपिल देव प्रजापति ,अजय कुमार ,हरेन्द्र नाथ त्रिपाठी,हनुमान प्रसाद चौरसिया,रमेश गुप्ता,गणेश,ऋषि आदि नगरवासी उपस्थित रहे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :