आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
भिटौली / महराजगंज
शायद किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है महदेइयाँ का बीच सड़क में टूटा हुआ पूल। बताते चलें कामता चौक से बभनौली रोड पर भैंसी और महदेइयाँ के बीच ग्राम महदेइयाँ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बीच सड़क पर पुलिया टूट जाने से आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कत हो रही है साथ ही साथ किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूल टूटे हुए करीब एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन के तरफ से कोई इसकी खबर लेने नहीं पहुंचा है।

