गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 9 January 2020

RPP NEWS

शिक्षक पात्रता परीक्षा देने आया परीक्षार्थी, कार्बन कॉपी लेकर हुआ फरार,मचा हड़कंप

आर.पी.पी न्यूज़:(परतावल) महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल बाजार स्थित पंचायत इंटर कालेज में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के  समाप्त होने पर एक परीक्षार्थी कार्बन कापी लेकर फरार हो गया । जिससे अफरातफरी मच गई।
     मिली खबर के अनुसार  08 जनवरी 2020 दिन बुधवार को परतावल बाजार स्थित पंचायत इंटर कालेज में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी परीक्षा कापी लेकर चला गया , जैसे ही इस बात की जानकारी विद्यालय प्रबंधन एव प्रशासन को हुईं तो उनके हाथ पांव फूल गए आनन फानन में परीक्षार्थी को खोजना शुरू कर दिया गया। जांच  करने आये एसडीएम सदर के वाहन द्वारा चौराहों पर  लाउडस्पीकर से अनाउंस किया गया ।
        इस संबंध में जब पंचायत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विनोद सिंह से पूछने पर बताया गया कि आधे घंटे बाद परीक्षार्थी  दूसरी पाली में परीक्षा देने आया  तो  उसने पहली पाली की हार्ड कॉपी  जमा करा दी, पर जब परीक्षार्थी के नाम बारे में पूछा गया तो प्रधानाचार्य नाम बताने से कतराने लगे ।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :