गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 21 January 2020

RPP NEWS

सफ़ाई कर्मी विनोद पटेल हत्या कांड: माँ ने दो मासूम बच्चों को किया अनात,आशिक संग मिलकर पति की ले ली जान,पुलिस ने भेजा जेल

आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयपुर के निकट ईंट के भट्ठे के बगल सरसो के खेत में रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे 38 वर्षिय सफाईकर्मी विनोद पटेल की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। सफाई कर्मी विनोद की हत्या के बाद परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की ।
        वही पुलिस भी मामले की जांच करते करते आखिरकार आरोपियों को पकड़ ही लिया है। पुलिस ने आज सफाईकर्मी विनोद के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।
     
  आपको बता दें कि हत्या मामले की जांच करते हुए आखिर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की सफाईकर्मी विनोद पटेल की हत्या उसी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। महराजगंज पुलिस ने बताया कि सफाईकर्मी विनोद पटेल की पत्नी ज्योति पटेल निवासी राजपुर खुर्द थाना कोल्हुई ने अपने तहरीर में बताया कि उसका पति विनोद पटेल की किसी ने हत्या कर के शव सरसों के खेत मे फेंक दिया है। इसकी सूचना पर पुलिस ने मु0अपराध संख्या 04/2020 धारा 302,201 में मुकदमा दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है।जांच में पता चला कि मृतक सफाईकर्मी विनोद पटेल के पत्नी का उसी के एक रिश्तेदार नागेश्वर पटेल पुत्र अनिरूद्ध दास पटेल निवासी छातिराम थाना श्यामदेउरवा से उसका अवैध सम्बन्ध चल रहा था। मृतक सफाईकर्मी विनोद पटेल ने इसका विरोध कर रहा था तो पत्नी से अपने आशिक और उसके दोस्त के साथ मिलकर इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया। सफाईकर्मी विनोद पटेल के हत्या में शामिल नागेश्वर पटेल पुत्र अनिरुद्ध पटेल छातीराम थाना श्यामदेउरवा, शमसुल दोहा उर्फ मुन्ना खान पुत्र इम्तेयाज खान निवासी बसहियां  थाना श्यामदेउरवा और मृतक सफाईकर्मी विनोद पटेल की पत्नी ज्योति पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
            जानकारी के अनुसार हत्या में शामिल आरोपी शमसुल दोहा उर्फ मुन्ना खान का सेना और पी0ए0सी0 दोनों में चयन हो गया था और मेडिकल भी हो चुका था। पर अपने इस कुकर्म और मित्रता के चक्कर मे फस कर अब अपना सिर पिट रहा है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :