आर पी पी न्यूज़ : (गोरखपुर) सवांददाता आकाश मद्धेशिया -- गोरखपुर जनपद के पिपराईच थाने पर पीस कमेटी की बैठक में NRC बिल को लेकर जनसहयोग और आपसी भाईचारे को बनाये रखने को लेकर प्रभारी पिपराईच सुधीर सिंह ने लोगो को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।उसके उपरांत थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में ADM FR राजेश कुमार सिंह, SP नॉर्थ अरविंद पांडेय, तहसीलदार सदर डॉ संजीव दीक्षित, CO रचना मिश्रा , प्रभारी पिपराईच सुधीर सिंह ,नगर पंचायत अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे |

