गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 31 August 2018

RPP NEWS

मंहगाई का मार, जनता पूछे सवाल, कहाँ हो सरकार


मंहगाई का मार, जनता पूछे सवाल, कहाँ हो सरकार

कब आयेंगे अच्छे दिन  आज ये सवाल देश भर की जनता पूछ रही है लगातार पांच दिन से  हो रहे पेट्रोल, डीजल के बढ़ाते दामो से जनता को आर्थिक नुकसान का सामना करना करना पड़ रहा है अच्छे दिन का वादा सरकारे करती रहती है और देश की जनता का महंगाई से जेब कटता रहता है| पेट्रोल, डीजल की बढ़ रहे दामो ने के जनता को झकझोर दिया है तो विपक्षी पार्टियों ने सरकार को आड़े हाथो लिया है,कांग्रेस ने मोदी सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा आरोप लगाया है।Image result for पेट्रोल डीजल


कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगा कर 11 लाख करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि, दूसरे देशों को सस्ती कीमत पर तेल बेचा जा रहा है, वहीं देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकार्ड स्तर पर हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि मोदी सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के अनाप-शनाप टैक्स लगाने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तेल पर बेतहाशा टैक्स थोप कर 11 लाख करोड़ रुपयों की कमाई की है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से आम आदमी, मध्यम श्रेणी, किसान, ट्रांसपोर्टर और लघु एवं मध्यम उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से भारतीयों का बजट गड़बड़ा गया है। देश की जनता मोदी सरकार की इस तेल की लूट को भूलने वाली नहीं है और आगामी लोकसभा चुनावों में इसका बदला लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की पेट्रोल-डीजल पर टैक्स के नाम पर की जा रही लूट का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतों में वृद्धि से महंगाई बढ़ सकती है, क्योंकि खाद्य और कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए वाहनों में डीजल ही इस्तेमाल होता है।

'डीजल की कीमतों में वृद्धि से बढ़ सकती है महंगाई, बिगड़ सकता है आम आदमी का बजट'

Image result for पेट्रोल डीजल
फोटो डिजिटल ब्यूरो : आर.पी.पी. न्यूज़ porta

 

वहीं दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 78 रुपये 52 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 70 रुपये 21 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर पहुंच गई। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे और डीजल की कीमत में 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई। कोलकाता में 81 रुपये 44 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल और 73 रुपये 6 पैसे प्रति लीटर डीजल बिक रहा है। सुरजेवाला ने मुब्ई का जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के टैक्स के चलते देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल 85 रुपये 93 पैसे प्रति लीटर और डीजल 74 रुपये 54 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। उन्होंने कहा कि मई 2014 से लेकर पेट्रोल पर अभी तक एक्साइज ड्यूटी में 211.7 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। जो मई 2014 में 9.2 रुपए प्रति लीटर थी, जो अब 19.48 रुपए प्रतिलीटर तक पहुंच चुकी है। जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी मई 2014 से अभी तक 443.06 प्रतिशत बढ़ चुकी है। मई 2014 में डीजल पर 3.46 रुपए की एक्साइज ड्यूटी लगती थी, जो अब बढ़ कर 15.33 रुपए पहुंच चुकी है। सुरजलेवाला ने एक आरटीआई का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार 15 देशों को 34 रुपए प्रति लीटर की कीमत से पेट्रोल बेच रही है, जबकि 29 देशों को 37 रुपए प्रति लीटर की कीमत से डीजल बेचा जा रहा है। इन देशों में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, मलेशिया और इजराइल शामिल हैं। इससे पता चलता है कि मोदी सरकार देश के लोगों के साथ कैसे धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जुलाई 2017 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जीएसटी के तहत लाने की मांग की थी, लेकिन मोदी सरकार ने सुनने से मना कर रहा है| आप को बता दें की पेट्रोल,डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की बात वर्तमान सरकार के मंत्री भी कर चुके हैं पर देखना ये है की क्या पेट्रोल,डीजल ये सरकार सस्ता कर पायेगी|

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :