गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 31 August 2018

RPP NEWS

देर आयें पर दुरुस्त आयें :NIOS ने जारी किया D.El.Ed 2018 परीक्षा का रिजल्‍ट


NIOS ने D.El.Ed 2018 की 1 व 2 जून को हुई परीक्षाओं का रिजल्‍ट घोषित कर दिया है। कैंडिडेट्स इन रिजल्‍ट्स का लंबे समय से इंजतार कर रहे थे। आप को बताते चले की इस रिजल्ट के आने का कई आफ्वाहें भी शोशल मिडिया साईट पर मिली थी कई प्रशिक्षुओं ने तो पास होने की ख़ुशी में तो एक दोसरे को मिठाइयाँ तक बाँट डी थी पर अफवाह का पता लगतें ही प्रशिक्षुओं के चहरे पर निराशा छा गई थी| अब जाकर उनका इंतजार खत्‍म हुआ है। नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ ओपन स्‍कूलिंग ने 31 अगस्‍त को डीएलएड 2019 का रिजल्‍ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में अकेले बिहार से ढाई लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा मई में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी NIOS की ऑफिशल वेबसाइट Image result for nioswww.nios.ac.in या www.dled.nios.ac.in पर जाकर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001809393 पर भी फोन भी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस कोर्स के लिए सबसे अधिक 2.6 लाख उम्मीदवारों ने बिहार से आवेदन किया है, जबकि उत्तर प्रदेश से 1.95 लाख, मध्य प्रदेश से 1.91 लाख, पश्चिम बंगाल से 1.69 लाख और असम से 1.51 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह है NIOS का D.El.Ed.प्रोग्राम डिप्‍लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन प्रोगाम 2 साल काडिप्‍लोमा है जिसे प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्‍कूल में सर्विस कर रहे अध्‍यापकों के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम में टीचर्स के स्किल्‍स और अधिक विकसित करने के साथ ही उन्‍हें टीचिंग में और दक्ष बनाया जाता है। शिक्षा के अधिकार कानून के तहत शिक्षकों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता एवं पेशेवर योग्यता हासिल करना जरूरी है। सेवारत शिक्षकों को 2015 तक प्रशिक्षण प्राप्त करना था। लेकिन इसमें असफल रहने के कारण इस अवधि को 31 मार्च 2019 तक बढ़ा दिया गया है। NIOS ने डीएलएड का पहला एग्‍जाम 31 मई, और 1 व 2 जून को देशभर में करवाया था। इस एग्‍जाम में 12 लाख अध्‍यापकों ने हिस्‍सा लिया था। अब देखना यह है कि इनमें से कितनों को सफलता मिल पाती है। यह भी पढ़े मंहगाई का मार, जनता पूछे सवाल, कहाँ हो सरकार


RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :