तेलंगाना के जगतियाल जिले में एक बस के घाटी में गिरने से 57 यात्रियों की
मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में
36 महिलाएं, पांच बच्चे व हनुमान मंदिर से लौट रहे कुछ श्रद्धालु शामिल
हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यवाहक मुख्यमंत्री राव ने सभी मृतकों के परिवार वाले को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में देने की घोषणा की है।
सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि बस कोंडागट्टू से जगतियाल जा रही थी। इस दौरान शानिवारापेट गांव के नजदीक घाट रोड से फिसल कर घाटी में गिर गई। घायलों को जगतियाल और पड़ोस के करीमनगर जिला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जगतियाल के जिला क्लेक्टर ए. शरत ने स्थानीय मिडिया को बताया कि , ‘दुर्घटना सुबह 11:45 बजे से 12 बजे की बीच हुई’। हादसे में 51 वर्षीय बस ड्राइवर की भी मौत हो गई।
ड्राइवर ने मोड़ पर खोया नियंत्रण
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना का कारण तेज मोड़ पर स्पीड अधिक होने का और ड्राइवर के बस पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। बस के अचानक तेज गति से मुड़ने के कारण एक तरफ के यात्री अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ गिर पड़े। इस कारण बस का नियंत्रण बिगड़ गया। कई लोगों की मौत दम घुटने के कारण ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद कई कार व अन्य वाहन सवारों ने लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया।

![]() |
| घाटी में गिरा बस |