गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 12 September 2018

RPP NEWS

बलिया : लगातार दो महीने संघर्ष करने के बाद, ग्रामीणों ने डिबाइडर न बनने पर कई घन्टे किया सड़क जाम

आर.पी.पी न्यूज़ : बलिया:
मौरिटार : लगातार दो महीने संघर्ष करने के बाद अब मौरिटार के ग्रामीणों में आक्रोश की ज्वाला भड़क गई है आप को बताते चले की आज दो महीने से मौरिटार के ग्रामीणों ने मौरिटार चौराहे पर डिबाइडर  बनाने की मांग कर रहे थे पर जिम्मेदारों को कोई प्रवाह न हुआ  लेकिन  अब मौरिटार के लोगो का तेवर बदल गया है डिबाइडर और गोलम्बर नहीं बनने से आक्रोशित गाँव के लोग अब सड़क और चक्का जाम कर दिया है | हमारे संवाददाता पवन वर्मा के मुताबिक सुबह लगभग 9 बजे से 11 बजे तक जाम लगा रहा | बासडीह थाना कोतवाल तथा बासडीह सीओ सिटी के समझाने और आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया | मौके पर मौजूद प्रशासन के तरफ से आश्वासन दिया गया है की 15 दिनों के अन्दर गोलम्बर और डिबाइडर  बनवाने  का कार्य
पूरा कर दिया जायेगा |
सड़क जाम करते ग्रामीण और कॉलेज के लोग 

Photo: Rpp News Portal baliya

photo- Rpp News Portal
सड़क जाम करने वालो में बबुआ जी , अरमान पासवान, बंटी, अमरजीत, मन्टू, राधेश्याम तथा टी.डी कॉलेज बलिया के लोग मौजूद रहें | आज देश में भले ही हजारो सड़के सेफ्टी के साथ  बनाने का दावा किया जा रहा है पर आखिर आज अपनी सुरक्षा को लेकर  बलिया के मौरिटार के लोगो का सब्र टूट गया और कई घंटो तक सड़क जाम करने के बाद आखिर प्रशासन मान ही गया | जाम करने वाले लोगो का कहना है की अगर 15 दिनों के दिए गए आश्वासन के अन्दर डिबाइडरऔर गोलम्बर नही बना तो हम लोग भारी आन्दोलन करेंगे |

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :