RPP NEWS
PORTAL : महाराजगंज परतावल
ब्लाक में तैनात सहायक
विकास अधिकारी पंचायत रामकिशोर के
सेवानिवृत्त होने पर ब्लॉक सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित
रहे | उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं
कर्मचारियों नें उन्हें अंग वस्त्र भेंट
कर नम आंखों से विदाई दी।
ब्लाक प्रमुख हरिशंकर वर्मा ने रामकिशोर के परतावल ब्लाक में ग्राम
पंचायत अधिकारी पद से लेकर एडीओ पंचायत तक के कार्यकाल पर प्रकाश
डालते हुए उनके सहज व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। तथा इस
मौके पर ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियो ने श्री रामकिशोर के साथ
कम करने का अपने अपने अनुभव सेयर किया
|तथा श्री रामकिशोर ने भी ब्लाक के कर्मचारियों तथा मौके पर उपस्थित लोगो का आभार
ब्यक्त किया |
इस अवसर पर प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष गणेश
पाण्डेय,
पंकज जायसवाल, सेक्रेट्ररी देवेन्द्र पटेल,
रणजीत सिंह, दिप्ती
जायसवाल,
मनोज पाण्डेय, पृथ्वीराज यादव,
किसान नेता श्यामबदन उपाध्याय आदि के अलावा ब्लाक के कर्मचारी व सफाईकर्मी सहित काफी संख्या में
लोग मौजूद रहे।
