RPP NEWS PORTAL : परतावल: संवाददाता से
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसा खुर्द निवासी अब्दुल कादिर फर्जी बीजा देकर रुपये ठग लिया था जिसमे श्यामदेउरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में मंगलवार को थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-304/2018 धारा-419,420,468,471,406,504,506 भा0द0वि0 के अभियोग में वांछित अभियुक्त-अब्दुल कादिर खान पुत्र अमीन निवासी परसा खुर्द थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज को परसा खुर्द मोड़ मुख्य रोड़ महराजगंज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चौबीस सितम्बर 2018 को थाना श्यामदेउरवा मे प्रार्थना पत्र देकर धन्नी पुत्र मकलू नि0 लखिमा थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज ने सूचना दिया कि कादिर खान पुत्र अमीन को कुछ माह पहले विदेश भेजने के लिए 80 हजार रुपये दिये थे। जिसमे एक माह बाद कादिर खान ने धन्नी को टिकट व वीज़ा दे दिया। परन्तु टिकट व वीज़ा की जाँच धन्नी द्वारा कराया गया तो टिकट और वीज़ा फर्जी निकला इसको लेकर जब वह कादिर के पास पैसे की मांग करने गया तो रुपया वापस मांगने पर कादिर जान माल की धमकी देने लगा। इसकी सूचना पीड़ित ने इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा को दिया जिसमे श्यामदेउरवा पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए कादिर को जेल भेज दिया।