गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 26 September 2018

RPP NEWS

परतावल: डॉक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान

 RPP NEWS PORTAL : परतावल सवादाता : महाराजगंज जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डाक्टर और स्टाप कभी अपने समय से अस्पताल पहुचते ही नहीं है इसका जीता जागता उदाहरण है  परतावल ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा पर तैनात डॉक्टर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है और उनकी मनमानी कई महीनों से जारी है वही जिले के आला अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं इस मामले में कई बार सीएमओ से शिकायत भी हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
बिना डॉक्टर के चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

डॉक्टर के इंतजार में बैठे मरीज
           बताते चलें कि श्यामदेउरवा हॉस्पिटल पर तैनात डॉक्टर अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे जबकि लगभग 10 गांव के मरीज इस हॉस्पिटल पर इलाज कराने के लिए आते हैं और घंटो घंटो तक चुपचाप बैठे रहते हैं जबकि हॉस्पिटल का समय सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक है लेकिन डॉक्टर अपने हिसाब से 12:00 बजे आते हैं और 1:00 बजे चले जाते हैं जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इस मामले को कई बार मीडिया ने प्रकाशित किया था परंतु और विभाग की लापरवाही से कोई कार्रवाई नहीं हुई और यहां पर तैनात स्टाप की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है एक तरफ योगी सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तमाम दावे कर रही है परन्तु उस दावे का यहां पर कोई असर नहीं हो रहा है।
              इस सम्बंध में सीएमओ महराजगंज रमा शंकर पाण्डेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जायेगी और जो भी शिकायत मिली है उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :