गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 2 September 2018

RPP NEWS

पांच दिन से चल रहा अनशन टुटा, छात्रसंघ चुनाव की घोषणा

Image result for maharajganj pg college chhatra
अनशन तोड़ते छात्र नेता

RPP न्यूज़ पोर्टल:महराजगंज। छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए पांच दिनों से चल रहा अनशन अब शनिवार को समाप्त हो गया। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में महराजगंज में पिछले पांच दिने से छात्रसंघ  चुनाव कराने को लेकर चल रहे टूट गया है | आप को बतातें चलें की आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं ने पहले डीएम का पुतला जलाया फिर थोड़ी देर बाद कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रनेताओं को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।  छात्र नेता त्रिभुवन ने कहा कि आखिरकार कॉलेज प्रशासन को मांगें पूरी करनी पड़ी। उनका कहना था कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया आंदोलन सफल रहा। आरोप लगाया कि चुनाव के मसले पर बिना वजह पेच फंसाया गया था। प्राचार्य डॉक्टर महेश मणि त्रिपाठी एवं मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव कराने के मसले पर गतिरोध समाप्त होने के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। कुलपति से अनुमति मिलने के बाद डीएम ने आदेश दे दिया है। इसके तहत छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन 2 व 3 सितंबर को दिन में 11 से 2 बजे तक नियंता कार्यालय में होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री पद के लिए तो चुनाव होगा ही, साथ ही कला संकाय स्नातक से तीन प्रतिनिधियों जिसमें दो छात्र व एक छात्रा, स्नातकोत्तर  संकाय से दो प्रतिनिधियों जिसमें एक छात्र व एक छात्रा तथा बीएड संकाय से एक प्रतिनिधि) का चुनाव भी होगा। नामांकन पत्रों की जांच 4 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा उसी दिन पुलिस जांच के लिए भेजा जाएगा। चार सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच में ही नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन  शाम 4 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव के लिए 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद विजयी पदाधिकारियों को शपथ-ग्रहण कराया जाएगा।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :