गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 12 September 2018

RPP NEWS

अहमदाबाद: व्यापारी ने पत्नी-बेटी की हत्या कर खुदकुशी की,सुसाइड नोट में बताया काली ताकतों का वजह

अहमदाबाद. एक व्यापारी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि कुणाल त्रिवेदी (50) नाम के इस शख्स ने तीन पेज का सुसाइड नोट लिखा है। इसमें कुणाल ने कत्ल और खुदकुशी की वजह काली ताकतों को बताया। Influenced by dark forces, Gujarat man wipes out family, kills himself

शराब का आदी था व्यापारी : पुलिस अफसर ने बताया- कुणाल ने अपनी मां जयश्री बेन (75) को भी जहर दिया था। वह बेहोशी की हालत में मिली थीं। उनकी हालत नाजुक है। पत्नी कविता (45) और बेटी शिरीन (16) के शव बेडरूम में मिले। कुणाल का शव छत से लटक रहा था। सुसाइड नोट में कुणाल ने लिखा- मैं कभी अपनी मर्जी से शराब नहीं पीता। काली ताकतेें मुझे ऐसा करने पर मजबूर करती हैं। मैंने अपने देवता के पास भी शरण मांगी, लेकिन उन्होंने भी मदद नहीं की।

कुणाल ने लिखा- मैं कर्जदार नहीं हूं : कुणाल ने नोट में लिखा- मां मैंने तुमसे कई बार कहा कि कोई काली ताकत है, जिससे मैं परेशान हूं।  तुम मेरी बात पहले मान लेतीं, तो आज यह हालत न होती। मेरी डिक्शनरी में आत्महत्या शब्द है ही नहीं। मैंने कभी शौक से शराब नहीं पी। मेरी कमजोरी का काली शक्तियों ने भरपूर उपयोग किया। मैंने धंधे में एमपी वाले को 14 लाख 55 हजार रुपए दिए हैं। मैं कर्जदार नहीं हूं। मैंने धंधे में माल के लिए 6 लाख रुपए दिए हैं। कोई भी तुम लोगों से हजार रुपए भी नहीं मांग सकता। मैं कई बार गिरा और खड़ा हुआ, पर कभी हारा नहीं। अब परेशानियां दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं।

'काली शक्ति आसानी से पीछा नहीं छोड़ती' : आखिर में कुणाल ने लिखा- जिज्ञेश भाई, अब यह आपकी जवाबदारी है, शेर अलविदा कह रहा है। जिज्ञेश कुमार, तुषार भाई आप सबने कुणाल की यह स्थिति देखी है। परंतु कोई कुछ नहीं कर पाया। मां की तरह पत्नी कविता जितना कर सकती थी, उतना किया भी, उसे विश्वास था कि कुलदेवी आकर उसे बचा लेगी, पर काली शक्ति इतनी आसानी से पीछा नहीं छोड़ती।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :