आर.पी.पी संवाददाता
आर.पी.पी न्यूज़: महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बडहरा बरईपार में ताजिया को लेकर तनाव बना है | ताजिया को खेत के रास्ते ले जाने के लिए यह तनाव बना हुआ है जिसके कारण पुरे गाँव में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात है पुलिस प्रशासन के तरफ से लगातार समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है | संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक गाँव के ही व्यक्ति इजहार खान के खेत से होकर प्रत्येक वर्ष ताजिया निकलती थी लेकिन इस साल इजहार खान अपने खेत से ताजिया निकलने से मना कर रहें है | उनका कहना ये है की खेत के रास्ते ताजिया निकलने से उनका फसल बर्बाद होता है जबकि ताजियादार लोगो का कहना है वर्षो से चली आ रही परम्परा के मुताबिक ताजिया इसी रास्ते निकलेगा | इसी कारण विवाद की स्थिति बनी हुई है | आप को बता दें की इसी साल इजहार खान ने खेत के रास्ते ताजिया निकालने को लेकर हाईकोर्ट में अपील दायर की है उसने अपील में अपने खेत से ताजिया नही निकलने की मांग की है |
इसलिए इस बार ताजिया को उच्चाधिकारियों के सहमति से रोड के रास्ते निकालने की तैयारी की गई है | लेकिन रोड के रास्ते ताजिया निकलने में भी कई अडचने आई है आप को यह भी बता दे कि जिस रोड से ताजिया को निकाला जा रहा है उस रास्ते में मकान का चबुतर आ गया है ताजियादारों का कहना है की पहले चबुतर को तोडा जाये फिर ताजिया वहां से रख कर उठेगा | लगातार प्रशासन के समझाने और प्रयास करने से माने ताजिया दार अब वहां तख्ता रखकर ताजिया उठाये और वहां से कर्बला के लिए रवाना हुए है लेकिन अब भी विवाद के खतरे को देखते हुए पुलिस फ़ोर्स सहित तमाम अधिकारी उस गाँव में डेरा डाले हुए है इस बिच एसडीएम सत्या मिश्रा, सदर सीओ, इंस्पेक्टर रामपाल यादव और कई थानों की पुलिस यहाँ मौजूद हैं |