महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़: सिरसिया मोड़ पर दो बाइक के आपस में टकराने से एक महिला समेत दो घायल,सभी घायलों की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
 |
| सड़क पर पसरा खून |
महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र ग्राम सिरसिया में नेशनल हाईवे पर अभी- अभी (शाम 6 बजे के करीब ) दो बाइक आपस में टकराने की वजह से दो व्यक्ति व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गये हैं सभी घायलों को मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजवा दिया है |
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो बाइक सवार परतावल के तरफ से आ रहे थे अचानक सिरसिया से एक बाइक सवार पकड़ी दीक्षित मोड़ पर मुड़ा तभी पीछे से आ रहे एक बाइक ने जोर की टक्कर मार दी तेज टक्कर की वजह से दोनों बाइक पर सवार दो व्यक्ति सहित एक महिला लहू लुहान हो गए | बताया ये भी जा रहा है की एक व्यक्ति परतावल ब्लाक के अहिरौली तथा दूसरा लक्ष्मीपुर के थे |
About RPP NEWS -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |