गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 20 September 2018

आर.पी.पी न्यूज़ महराजगंज

किसान अपना पंजीकरण करा लें,धान क्रय में धांधली मिलने पर होगी कार्रवाई

Image result for dhan kray kendra
धान क्रय में किसानों को किसी प्रकार की समस्या से बचाने के लिए अब प्रशासन कटिबद्ध है। बिना आनलाइन पंजीकरण किसी किसान का धान नहीं खरीदा जाएगा। सभी किसान अपना पंजीकरण करा लें। जिम्मेदार भी किसानों के धान क्रय में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। कहीं पर भी धांधली व मनमानी की शिकायत मिली तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह बातें बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस की गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कही। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिले में शौचालय व आवास का निर्माण किया जा रहा है, सभी सहयोग करें तो इसमें और वृद्धि संभव है।जिलाधिकारी महोदय ने यह भी कहा की स्वच्छता को लेकर किसानों का भी सहयोग अपेक्षित है। मुख्य विकास अधिकारी राम¨सहासन प्रेम ने कहा कि विकास सभी का मुद्दा है, लेकिन सामूहिक सहयोग से ही वह पूरा हो सकता है। गोष्ठी को उप निदेशक कृषि प्रसार डा. राकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि मणि तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी, इफ्को के प्रबंधक, जिला गन्ना अधिकारी, सहकारिता, जिला खाद्य विपणन अधिकारी व किसान मौजूद रहे।

आर.पी.पी  न्यूज़ महराजगंज

About आर.पी.पी न्यूज़ महराजगंज -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :