आर.पी .पी न्यूज़ पोर्टल: महराजगंज: NIOS से अप्रशिक्षित अध्यापको को जो डी.एल .एड कराने की प्रक्रिया शुरू हुई है उसका शनिवार को दूसरा समेस्टर का परीक्षा समाप्त हो गया है लेकिन शुत्रो के मुताबिक पता चला है कि उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कई परीक्षा केन्द्रों पर पैसा लेकर और कक्षा में लगा निगरानी कैमरा के केबल को काट कर कक्षाओं में इमला बोल कर नक़ल कराया गया है जो छात्र पैसा दे दिए है उनका तो वाह-वाह है साहब नक़ल कर के पास हो जायेंगे और अपने नौकरी में बने रहेंगे, लेकिन जो छात्र पैसा नही दे पाए है वो परीक्षा देने के बाद बाहर आकर शोर कर रहें थे | बताया जा रहा है कि छात्रो से 250 रुपये पर पेपर लिया गया है हद तो तब हो गई है जब कक्षा में ये कहा गया की जो छात्र किसी अधिकारी, पत्रकार, प्रधानाचार्य या किसी बड़े शोर्स वाले घर से है उनसे पैसा नही लिया जायेगा | पैसा लेने की प्रक्रिया कुछ इस तरह थी की सभी छात्रो के पास जाया गया और उनके पास खड़े होकर अपने हाथो से लिस्ट में नाम लिखवाया गया तथा जितना शुल्क लगा था उतना लिस्ट में भी दर्शाया गया | ये पूरा मामला पनियरा क्षेत्र का बताया जा रहा है ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि कॉलेज प्रशासन सहित क्या जिम्मेदार भी इस करतूत में शामिल थे अगर नही तो कक्षा में लगा कैमरों की जाँच की जाये और ये भी देखा जाये की कितना समय कैमरा चला है सच्चाई सामने आ जाएगी | दावा किया जाता है की सभी परीक्षा नकल रहित हुआ है पर हकीक़त जो छात्र बयाँ कर रहे है वो कुछ और कहता है |
