गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 29 September 2018

RPP NEWS

एक होनहार छात्रा थी वर्षा सिंह

विष्णु विश्वकर्मा की रिपोर्ट
आर.पी.पी न्यूज़ पोर्टल: महाराजगंज:श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में शनिवार के दिन में सुबह पुरे परतावल में मातम छा गया | पंचायत इंटर कॉलेज के विद्यार्थी स्कूल तो गयें लेकिन शोक में डूबा पंचायत इंटर कॉलेज विद्यार्थी को शिक्षा देने में आज असमर्थ था क्यो कि कॉलेज के सबसे होनहार कक्षा 11 की छात्रा बर्षा सिंह पुत्री श्री त्रिलोकी सिंह ग्राम रामपुर चौबे का सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी |  छात्रा के मरने की खबर सुनकर पुरे पंचायत कॉलेज में शोक मनाकर विद्यालय की छुट्टी कर दी गई | पंचायत इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य कहते है की बर्षा सिंह एक होनहार छात्र थी वह अपने कक्षा की मानिटर भी थी हर रोज की तरह बर्षा आज अपने घर रामपुर चौबे से सायकिल से चल कर  सुबह विद्यालय आ रही थी उसे क्या पता था की आज उसकी विद्यालय में उपस्थिति नही हो पायेगी| ईश्वर उसकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें | वही वर्षा केपरिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है अपने घर की सबसे छोटी थी वर्षा सिंह |
विद्यालय में मनाया गया शोक
 
RPP NEWS PORTAL
शोक में पंचायत इन्टर कॉलेज
श्यामदेउरवा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

घटना के बाद श्यामदेउरवा पुलिस ने फरार ट्रक ड्राईवर के खिलाफ आई पी सी की धारा 279 , 304ए में केस दर्ज किया ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस |

छात्रा को रौंदने वाला ट्रक ड्राईवर फरार है |
ट्रक जिससे दुर्घटना हुई है  ट्रक सख्या UP53T1701





घटना के बाद ट्रक ड्राईवर मौके से फरार

रोतें बिलखतें परिजन

RPP NEWS PORTAL
घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन
सूत्रों के हवाले से पता चला है की लडकी का 2 दिन पहले बाइक से जाते वक्त एक्सीडेंट हुआ था जिसमे उसको मामूली चोट आई थी  शायद मौत की दस्तक थी |




RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :