गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 24 October 2018

RPP NEWS

पुलिस के साथ मारपीट के मामले में 10 नामजद सहित 12 अज्ञात पर मुक़दमा दर्ज

बैरिया। थाना क्षेत्र के मधुबनी महंतजी के मठिया के पास सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने कांस्टेबल रामविलास यादव की तहरीर पर 10 नामजद व 10-12 अज्ञात पुरुष व महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस आठ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी घटना के बाद से ही भागा हुआ है।
सुरेमनपुर चौकी पर तैनात कांस्टेबल रामविलास यादव व होमगार्ड राजेन्द्र सिंह दुर्गा प्रतिमा को शांतिपूर्वक विसर्जन कराने के उद्देश्य से ड्यूटी कर रहे थे। दुर्गा प्रतिमा ट्रैक्टर पर रखा जा रहा था जिससे मधुबनी-करमानपुर सड़क पर जाम लगी थी। अचानक कांस्टेबल रामविलास यादव के बाइक की हैंडिल से संतोष यादव की हाथ छू गई। इससे आक्रोशित संतोष यादव, संजय यादव, ध्रुप यादव, रविंद्र मौर्य, श्रीराम मौर्य, मनोज, संजीत, आर्यन, अमन कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार आदि के अलावा 10-12 पुरुष व महिला जान मारने की नीयत से मारने पीटने लगे। बीच-बचाव के लिए होमगार्ड राजेन्द्र सिंह ने कोशिश किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। होमगार्ड का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हिरासत में लिए गए युवाओं का कहना है कि मारपीट करने वाले युवक घर से फरार हैं पुलिस हम लोगों को अनावश्यक उठा कर लायी है। इस बावत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि कानून हाथ में लेने की छूट किसी को नहीं दिया जाएगा। कांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :