गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 24 October 2018

RPP NEWS

पात्र लोगो को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ


t for pradhanmantri awas yujna

 महराजगंज। सदर विकास खंड के ग्रामसभा जंगल दुधई के ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इन लोगों ने आयुष्मान भारत योजना का काॅर्ड न मिलने की शिकायत भी की।
  ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रमों ठीक ढंग से क्रियान्वयन नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीण राजेंद्र चौधरी ने कहा कि शासन की आरे से तरह तरह से गरीबों को लाभ  देने के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन आज भी तमाम लोगों योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। क्षेत्र के कई लोगों को  आयुष्मान भारत योजना का कार्ड नहीं मिला है। जिले में आज तक कुष्ट रोगियों को आवास देने के लिए कोई भी सूची नहीं बनाई गई है। इससे आवास विहिन कुष्ट रोगियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लोगों को आवास का लाभ मिले तो गरीब परिवारों को राहत मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास व आयुष्मान भारत योजना का कार्ड गरीबों को दिलाने की मांग की। इस मौके पर गांव के संतकृपाल, बीएन राय, रामजीत, संतराम निषाद, जगदीश निषाद, गोविंद सहित अन्य लोग  मौजूद रहे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :