गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 7 October 2018

RPP NEWS

महराजगंज : भगवा रंग के झंडा लगाने पर गाँव में हिंसा, छावनी में तब्दील हुआ गाँव, 10 हिरासत में

महराजगंज: पनियारा थाना क्षेत्र ग्राम सभा पनियारा टोला बरगदवा में रविवार को गेरुआ रंग का झंडा लगाने को लेकर गाँव में तनाव फैला हुआ है | पुलिस ने दो संप्रदाय में विवाद के मामले में पुलिस ने 10 लोगो को हिरासत में लेकर 38 लोगों पर मुक़दमा दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही में जुट गई है |
www.rppnewsportal.com maharajganj ke paniyara me sampradaik hinsa
घायल बुजुर्ग व युवक

जानिए क्या है पूरा मामला
महराजगंज:  पनियारा थाना क्षेत्र  के ग्राम सभा पनियारा टोला बरगदवा में रविवार को दो समुदाय के बिच गेरुआ झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया है। मामला संप्रदायीक होने के कारण पुरे गाँव में भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात है। इस  पुरे मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है आप को  बताते चले की नौवरात्रि  के त्यौहार को लेकर गाँव में भगवा रंग का झंडा लगाया जा रहा थागाँव में एक चबूतरा बना हुआ है उस चबूतरे पर एक पोल था उस पोल पर पहले से ही एक धर्म का झंडा लगा हुआ था जब उस पोल पर दुसरे समुदाय के लोगों ने झंडा लगा दिया तो वहां पर मौजूद एक महिला ने गाली दे दी, गाली देने के बाद झंडा लगाने वाले व्यक्ति और महिला में झगडा हुआ देखते ही देखते इस झगडे ने भारी बवाल का रूप ले लिया वहां मौजूद कुछ लोग अपने घरो के छत पर से पत्थर चलाने लगे, अब दुसरे तरफ से भी पत्थर चलने लगे जिसमे दोनों समुदाय के लोग काफी गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले के प्रकरण पर पनियारा थाना प्रभारी का कहना है कि गाँव में शांति बनाये रखने के लिए पुरे गाँव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है यह भी पढ़े- झंडे लगाने को लेकर दो समुदाय में विवाद -जम कर चले पत्थर ,गाँव में पुलिस बल तैनात । 
ग्राम सभा बरगदवा में तैनात भारी पुलिस बल rpp news portal, www.rppnewsportal.com
ग्राम सभा बरगदवा में तैनात भारी पुलिस बल rpp news portal, www.rppnewsportal.com

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :