गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 7 October 2018

RPP NEWS

पेट्रोल,डीजल के बढ़ती दामो को लेकर ,विरोध में केंद्रीय मंत्री ने चलाई बैलगाड़ी

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा हुआ होने से जनता की हालत खराब हो रही है। और इस पर राजनीती भी अब शुरू हो गयी है शनिवार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं रविवार को 14 पैसे और बढ़ गए। तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली के चांदनी चौक में बैलगाड़ी चलाई। उन्होंने दिल्ली सरकार से डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों में कमी लाने की मांग की है। 
rppnewsportal.com
केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि अगर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी नहीं आई तो भारी आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध का मकसद आम जनता की मांग हर हाल में दिल्ली सरकार तक पहुंचाना था। दिल्ली सरकार को भी अन्य राज्यों की तरह डीजल, पेट्रोल पर वैट घटाकर जनता को राहत देनी चाहिए।
गोयल जी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल ट्विटर पर चिंता जताते हैं, उन्हें आम जनता की परवाह नहीं है। उन्हें राजस्व की हानि की चिंता छोड़कर जनता के हितों को देखना चाहिए।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :