गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 19 October 2018

RPP NEWS

अमृतसर में बड़ा रेल हादसा,किसी का हाथ नहीं तो किसी का सिर नहीं, 100 लोगो के मरने की ख़बर

-रेल मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका से लौट रहे हैं।
-रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा अमृतसर के लिए हुए रवाना। उन्होंने इस पर राजनीति न करने की अपील की।
-पंजाब: अमृतसर में रेल हादसे के बाद सहायता के लिए पहुंच रही ट्रेन पर गुस्साई भीड़ ने किया पथराव



r amritsar train hadsa
RPP NEWS PORTAL: (अमृतसर) ब्रेकिंग न्यूज़ : दशहरे के दिन पंजाब के अमृतसर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यह दशहरा अमृतसर के लोगो के लिए दर्द बना है तो वही पूरा देश इस घटना से दुखी है |आप को बता दें की जहाँ रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा था ठीक उसी के सामने रेलवे ट्रैक है और लोग रावण दहन को ट्रैक के आगे और ट्रैक पर खड़े होकर देख रहें थे | यहां रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रही भीड़ पर ट्रेन चढ़ गई जिससे 100 लोगों की मौत की ख़बर आई है। मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती है। ट्रैक के दोनों ओर शव बिखरे हुए हैं। पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों का पूरा इलाज सरकार द्वारा किया जाएगा। पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताया है।
 ट्रेन हादसा अमृत अमृतसर
ट्रेन हादसे में छत विछत पड़ा शव

 amritsar train hadsa
कटे हुए शव को ले जाते पुलिस के जवान
किसी का हाथ नही तो किसी का पैर नही, सैकड़ो लोगो ने अपनो को खोया |
एक चश्मदीद ने इस हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. उसने कहा कि क्या लोगों को ट्रेन को लेकर बताया नहीं जा सकता था.  उनके मुताबिक ऐसा मंजर उन्होंने फिल्मों में 1947 को लेकर देखा था और सुना था. 1947 के बाद अमृतसर में ऐसा मंजर पहली बार देखा गया जब यहां पर सिर्फ और सिर्फ शव पड़े हैं. जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उसपर कार्रवाई हो.
वहीं एक और चश्मदीद के मुताबिक कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू मौके पर थीं और जैसे ही हादसा हुआ वह मौके से भागकर सुरक्षित जगह पर पहुंच गईं.
किसी भी जानकारी के लिए इस्तेमाल करें ये दूरभाष नंबर
हेल्पलाइन नंबर
---------------------
मनावाला रेलवे स्टेशन
बीएसएनएल - 0183-2440024

पावर केबिन, मनावाला रेलवे स्टेशन
बीएसएनएल- 0183-2402927

अन्य सहायता नंबर- 9779232880, 9779232558, 7986897301
अमृतसर रेलवे हेल्पलाइन नंबर- 0183- 2223171, 0183 2564485.

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :