गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Friday, 19 October 2018

RPP NEWS

परतावल: बड़े ही धूम धाम से मनाया गया दशहरा, देखें विडियो

RPP NEWS PORTAL : हरपुर तिवारी से सवांददाता इरफानुल्लाह खान
परतावल: बड़े ही धूम धाम से मनाया गया दशहरा, देखें विडियो  rpp news portal,www.rppnewsportal.com

महराजगंज: परतावल क्षेत्र में बहुत ही धूम धाम से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया दशहरा | परतावल चौक पर स्थापित माँ दुर्गा के प्रतिमा को देख भग्त धन्य हो गये तो वही परतावल बाजार में श्री श्री बाल दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाया गया दुर्गा पूजा पंडाल दर्शको के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा | आप को बता दें की हर साल इस क्षेत्र में नवरात्रि में माँ दुर्गा का मूर्ति भब्य पंडाल में रख कर नव दिन बड़े ही धूम धाम से पूजा अर्चना कर दशहरा मनाया जाता है तथा नवरात्रि के आखिरी दो दिन मेला का आयोजन भी किया जाता है जिसमे लाखो की संख्या में लोग उपस्थित होकर मेला का आनन्द लेतें है | इसी तरह हरपुर तिवारी में भी श्री श्री नवयुवक दुर्गा पूजा समिति हरपुर तिवारी के तत्वाधान में पिछले तीन दशको से यहाँ दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाती है और बड़े धूम धाम से यह त्यौहार मनाया जाता है यह हिन्दू समाज का एक प्रमुख त्यौहार है इसका आयोजन अश्विन मास के शुक्ल् पक्ष के दसवी तिथि को किया जाता है | यह मान्यता है की भगवन श्री राम ने इसी दिन रावण का बध किया था तथा देवी दुर्गा माता ने नव रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरांत महिसासुर  पर विजय प्राप्त किया था | इस त्यौहार को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है |इस दौरान दुर्गा पंडाल को बड़े ही भब्य तरीके से सजाया जाता है जिसमे विशेष लाइटो का इस्तेमाल कर इसकी शौन्दर्यता को  चार चाँद लगाया जाता है यह हरपुर तिवारी का दुर्गा पूजा स्थान लगभग 25 से 30 गाँवो को जोड़ता है यहाँ भारी मात्रा में श्रद्धालु आते है और माँ दुर्गा का दर्शन कर प्रशाद ग्रहण करते है |आखिरी के दसवे दिन यहाँ भब्य मेले का आयोजन भी किया जाता है | इस  त्यौहार के आयोजन करने में मुख्य रूप से श्री श्री नवयुवक दुर्गा पूजा समिति हरपुर तिवारी के सदस्य  राम चरण यादव , प्रदीप चौधरी ,आकाश यादव , महन्त , मोहन निषाद की आहम भूमिका रहता है तथा सभी ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियो का सहयोग रहता है | देखिये दुर्गा पूजा पंडाल का विडियो

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :